ब्रेकिंग न्यूज : अमेरिका के इस शरह में क्रिसमस परेड में घुसी SUV, कई की मौत

वुकेशा(अमेरिका)। यहां विस्कॉन्सिन के वुकेशा शहर में रविवार को एक SUV क्रिसमस परेड में शामिल लोगों के बीच से गुजरते हुए लोगों को कुचलती चली गई। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत होने की खबर है। साथ ही 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जो अपने परिवार वालों के साथ परेड का हिस्सा बनने आए थे। घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। इनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

ल्द्वानी… #नगर निगम : कहिए मेयर साहब! तीन—तीन इंजनों के बावजूद क्यों फिसल रही नगर निगम की गाड़ी, अब नए ऐलान के क्या मायने समझें


वुकेशा के पुलिस चीफ डेनियल थॉम्पसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि SUV को बरामद कर लिया गया है, लेकिन इसका ड्राइवर फरार है। संदिग्ध की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर हालात अब सामान्य हैं। इस घटना को किस मकसद से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
शहर के मेयर शॉन रेली ने इसे वुकेशा के लिए दर्दनाक घटना बताया है।

उत्तराखंड… #हादसा : देर रात यहां खाई में गिरी टाटा सूमो, 25 वर्षीय युवक की मौत

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद स्कॉट ग्रेगर नाम के व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत में अपनी आंखों देखी साझा की। उन्होंने कहा कि SUV तेज रफ्तार से परेड के बीच घुसी। गाड़ी से टक्कर लगने पर लोग इधर-उधर गिरने लगे। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो रहा है। मौके पर अफरातफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून एक्सप्रेस के ट्रेक पर एक कुंतल का पत्थर, 1100 लोगों की जिंदगी पर मंडराया खतरा, रेलवे ने शुरू की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *