उत्तराखंड…धर्म क्षेत्रे : 3 मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की शुभ मुहूर्त निकालने के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय भी निर्धारित हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 3 मई को दोपहर 12:15 बजे विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल जाएंगे।

कपाट खुलने के साथ ही देश विदेश के श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यमुना जयंती के अवसर पर गुरुवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 12:15 बजे अपरान्ह अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

उत्तराखंड…घनी आबादी में घुसा गुलदार, वन विभाग के रेंजर को किया घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

इसी दिन 8.30 बजे प्रातः मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से पारंपरिक बाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जहां विधिवत हवन पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वहीं गुरुवार को यमुना जयंती के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में यमुना जयंती महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।

हल्द्वानी…रि ओपन : फिर खुला सरस्वती विहार कालोनी का जितेंद्र शर्मा सुसाइड केस, पत्नी,साली और साले के खिलाफ भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट : हाईस्कूल में पिथौरागढ़ की प्रियांशी ने तो इंटर में अल्मोड़ा पीयूष ने किया टॉप

इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, गजेंद्र उनियाल, बागेश्वर उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, सच्चिदानंद उनियाल, पवन उनियाल, प्रकाश उनियाल, सोबन राणा, अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी बायपास पर बेकाबू होकर खाई में गिरे ट्रक में लगी आग, चपेट में आया जंगल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *