बागेश्वर…भागम—भाग : भाजपा खरेही मंडल के मीडिया प्रभारी और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने साथियों समेत थामा झाड़ू

बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भी अपना कुनबा बढ़ाने लगी है। भाजपा के खरेही मंडल प्रभारी समेत ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया है। जिससे बड़े दलों में हड़कंप मच गया है। अब बागेश्वर में भी विधानसभा चुनाव रोचक मोडत्र पर आ खड़ा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस भी यहां दमदार प्रत्याशी उतारने को लेकर मंथन कर रही है।

हल्द्वानी… कोरोना : शनिवार को बंद रहेगा पूरा बाजार, शनिबाजार व शनि हाट भी नहीं लगेंगे, खुलेंगी यह दुकानें

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि सोमवार को भाजपा के खेरही मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश जोशी और ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद टम्टा ने पार्टी की सदस्यता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति दोनों ने आस्था जगाई है।

उनका पार्टी में सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में किसी भी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। आम आदमी पार्टी पूरे चुनावी रंग में रंग गई है। जिसके कारण बड़े दलों में भी हड़कंप मचने लगा है।

लखनऊ… हे राम: पति ने लोहे की रॉड से पत्नी मारडाला

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : जाजरदेवल निवासी आईटीबीपी के जवान का शव राजस्थान में गार्डरूम में लटका मिला

भाजपा को खेरही से बड़ा झटका बताया जा रहा है। प्रकाश जोशी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वहीं, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष का आप में शामिल होना भी कुछ नए संकेत पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान में बीजेपी नेता को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, 7 दिन में 5 करोड़ दो वरना मिलेगी मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *