अल्मोड़ा…मौसम ने अल्मोड़ा…मौसम ने बदली करवट, आसमान में बादलों का जमवाड़ा
अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में रविवार को मौसम ने एकाएक करवट बदल ली। दोपहर बाद आसमान घने बादलों से पट गया। बादल छाने से तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली।
बादल छाने और हवा चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन दिनों मौसम दिन में कई बार करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी आसमान में बादलों का जमवाड़ा लग रहा है।
दिन में कई बार मौसम बदलने से तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जबकि लगातार बदल रहे मौसम ने लोगों की भी परेशानी बढ़ा दी है।
आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।