मोटाहल्दू…धर्म : हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किए दर्शन, सभी के मंगल की कामना

विक्की पाठक
मोटाहल्दू।
नए साल 2022 के पहले दिन प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर वातावरण भक्तिमय नजर आया। क्षेत्र के प्रमुख अष्टादश भुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में शनिवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।

मंदिर में करीब 2 हजार से अधिक भक्तों ने मत्था टेका। मंदिर में हजारों भक्तों ने माता के दर्शन-पूजन किए। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान की आराधना की सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही कोरोना से मुक्ति की भी प्रार्थना की। कोरोना काल में लगातार दूसरे साल मंदिरों में मास्क दिखा। सुबह से दोपहर बाद तक मंदिरों में भक्तों की आवाजाही लगी रही।


अष्टादश भुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज ने बताया कि नए साल को लेकर भीड़ अच्छी रही।

लोगों ने सुखमय जीवन के साथ ही कोरोना के खात्म की कामना की। इसके साथ ही भक्तों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में सड़कें बनीं खून की प्यासी, एक साल में 1लाख 68 हजार लोगों ने गंवाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *