सुप्रभात…आज का पंचांग, राजस्थान में आज रचा जाएगा इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

17 अप्रैल 2022, रविवार, आज ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 107वॉ दिन है। साल में अभी और 258 दिन बाकी है। इस बार वैशाख का महीना 17 अप्रैल से 16 मई तक रहेगा। पवित्र रमजान माह का 15वां रोजा, आज सहरी: सुबह 04:31 बजे इफ्तार: शाम 18:50, सहरी कल सुबह 4.30 बजे।
सूर्योदयः- प्रातः 05:40:26
सूर्यास्तः- सायं 06:20:23
आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079,शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, बैशाख माह, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि 22:02:45 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि,प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा देव जी हैं। चित्रा 07:17:28 तक तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, चित्रा तिथि के स्वामी मंगल देव हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु जी हैं। वज्र योग, शुभ गुलिक काल 03:34:00 से 05:11:00 बजे तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। आज का राहुकाल 05:11:00 से 06:47:00 तक, प्रतिपदा तिथि को विवाह, यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा, गृह प्रदेश आदि मंगल कार्य के लिए यह तिथि अशुभ मानी गयी है।
इंडोनेशिया के इतिहास में 17 अप्रैल के दिन को किसी बुरे सपने की तरह याद किया जाता है. 1815 में 17 अप्रैल के दिन वहां का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फट गया. देश के सुमबवा द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों साल से शांत पड़ा था, लेकिन पांच अप्रैल को इसमें अचानक से कंपन होने लगा और 17 अप्रैल (17 April History) को इसमें भयंकर विस्फोट हुआ. घटना में करीब एक लाख लोग मारे गए।
आज खास
17 अप्रैल को राजस्थान में इतिहास रचा जाएगा। शिक्षा इतिहास में पहली बार रविवार को बोर्ड परीक्षा होगी। 17 अप्रैल को आठवीं बोर्ड के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 17 अप्रैल रविवार को गणित की परीक्षा होगी। 1 मई रविवार को हिंदी की परीक्षा होगी। 8 मई को रविवार के दिन 5वीं बोर्ड के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
1947 में इसी दिन श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म। जबकि 1961 में इसी दिन भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर गीत सेठी का जन्म हुआ।

आज इनकी है पुण्य तिथी
1975 में आज के दिन सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन हुआ था।
2005- राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्णु कांत शास्त्री का निधन हुआ।
2010- मैनेजमेंट गुरु के नाम से लोकप्रिय प्रबंधन विशेषज्ञ सी.के. प्रह्लाद का 68 वर्ष की आयु में निधन।
2014- प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ था।

आज का राशिफल
मेष राशि-आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन हो सकता है। आप पुराने वाहन के बदले नया वाहन भी खरीद सकते हैं। जो लोग वस्त्र और दूध आदि तरल पदार्थों के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज काफी अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है।

वृष राशि-आज आपकी व्यर्थ में ही भागदौड़ हो सकती है। साथ ही आप किसी अनावश्यक काम से भी जुड़ सकते हैं। लेकिन यदि आप पहिले से किसी कार्य की सफलता को लेकर प्रयासरत हैं, तो आज उसमें आपको कुछ सफलता की संभावना नजर अवश्य आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज : ढाई वर्ष में सूबे से 893 महिलायें, और 82 बालिकायें गायब

मिथुन राशि-आज आपका चिंतन स्वयं के प्रति काफी तुलनात्मक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग और संगीत विधा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास है। जो संगीत के प्रशिक्षु हैं,उन्हें आज प्रस्तुतिकरण का अच्छा अवसर मिलेगा, और जो स्थापित संगीतज्ञ हैं, उन्हें आज अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

कर्क राशि-आप जिस किसी भी कार्य या कार्य क्षेत्र से जुड़े हैं, उसमें आज आपको प्रतिष्ठा मिलने वाली है। आज आप घर में सौन्दर्य करण का काम भी करवा सकते हैं। आप को किसी निजि प्रियजन से भी काफी प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप व्यापारी हैं,तो आज आपको अनायास ही कोई बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है।

सिंह राशि-आज आपको किसी नये काम की शुरुआत करने से बचना उचित रहेगा।आपका वेबजह भ्रमण भी हो सकता है। अतः आज अपने नियमित कार्यों में ध्यान केंद्रित रखें।

कन्या राशि-आज आप अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के बारे में गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे। आपका रुका हुआ पैसा भी आज वापस आ सकता है। इसके अतिरिक्त आप अपनी कन्या सन्तान के लिए भी पूंजी निवेश या वचत कर सकते हैं।

तुला राशि- यदि आज आप नौकरी संबंधित किसी साक्षात्कार का प्रतियोगी परीक्षा का हिस्सा बनते हैं, तो आपको बहुत अच्छे सफलता कारक परिणाम प्राप्त होंगे।जिन लोगों की पदोन्नति किसी कारण बस लम्बित है,उन्हें आज अच्छे संकेत प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि-आज आप किसी दूरस्थ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति का साथ भी आज आपको मिल सकता है। यदि आपने विदेश जाने के लिए आवेदन किया है, तो आज आपको विदेश जाने के स्पष्ट संकेत मिल सकते हैं। आपको बच्चों की तरफ से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ न्यूज : दस साल बाद भी 80 करोड़ को मुफ्त राशन का वादा खोल रहा मोदी सरकार के विकास की पोल - मगेट

धनु राशि-आज आपको आर्थिक लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। लेकिन अपेक्षित लाभ अवश्य होगा। आपके जीवनसाथी को आंशिक स्वास्थ्य समस्या से जूझना पड़ सकता है।
मकर राशि-आज आपको जीवन साथी की ओर से कोई ख़ुशी मिल सकती है। ख़ासकर उनके नौकरी व्यवसाय से संबंधित। यदि आप व्यवसाय वर्ग से जुड़े हैं, तो आपको आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।किसी अदालती विवाद से यदि आप गुजर रहे हैं, तो आज उससे आपको मूक्ति मिलने वाली है।
कुम्भ राशि-आज आपकी पिछली किसी बड़ी समस्या का समाधान होने वाला है। यदि आप कानून से संबंधित किसी रोजगार से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आपको आज पेट विकार और रक्त विकार से भी जूझना पड़ सकता है।

मीन राशि-आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ असंतोष मिल सकता है। क्योंकि उचित परिश्रम के वावजूद भी आपको पूर्ण लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।खासतौर पर यदि आप प्रस्तुति करण या रिपोर्टिंग आदि के काम से जुड़े हैं, तो आज आपको पुनरावलोकन की जरूरत है। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आपको असमंजस की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

आप का दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *