सुप्रभात… आज का पंचांग, सुनिए शिव भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का अपना राशिफल

28 फरवरी 2022,आज कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जिस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह तिथि सोमवार को पड़ने के कारण यह व्रत सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा, सूर्योदय प्रात: 06: 48 बजे, सूर्यास्त सायं 06:20 बजे

आज का पंचांग
विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्ल, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, मास फाल्‍गुन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात:काल 07:02 बजे तक तदुपरांत श्रवण नक्षत्र, वरीयान् नक्षत्र सायंकाल 02:26 बजे तक तदुपरांत परिध,गर करण सायंकाल 04:28 बजे तक तदुपरांत वणिज, चंद्रमा मकर राशि में, राहु काल प्रात:काल 08:14 से 09:41 बजे तक
यमगण्ड प्रात:काल 11:07 से 12:34 बजे तक,
गुलिक काल दोपहर 02:00 से 03:27 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त, दोपहर 12:11 से 12:57 बजे तक, दिशाशूल पूर्व दिशा में

https://youtu.be/itObij6MBhU

आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। आज आप जमीन,वाहन आदि खरीदने का मन बना सकते हैं। आपको नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में धन लाभ हो सकता है। वृष राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित रहते हैं, तो दिन सुखपूर्ण व्यतीत होगा। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही के कारण आप समय और धन खराब कर सकते हैं। वाद-विवाद की संभावना भी बन सकती है।

मिथुन राशि-आज आपके दैनिक कार्यों में भी उलझन रह सकती है।धन अपव्यय की भी संभावना है। वाणी में कटुता रहने के कारण वाद-विवाद की भी संभावना बन सकती है। अत्यधिक तनाव के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं। अतः आज आपको काफी संयम और धैर्य की जरूरत है। ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें।
कर्क राशि-आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यदि आप अविवहाहित हैं, और रिश्ता ढूंढ रहे हैं,तो आज आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपके रोज़गार संबंधी कार्य अथवा योजनाएं पूर्ण होंगी।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ कारक रहने वाला है। आपके प्रास्तावित कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। नौकरी व्यवसाय में अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा। लेकिन अनावश्यक धन अपव्यय की संभावना भी बन सकती है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए उलझन वाला रह सकता है। पारिवारिक सदस्यों के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं। आपको आज निवेश और लेनदेन से भी बचना होगा। साथ ही खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा। अन्यथा पेट विकार की संभावना बन सकती है।
तुला राशि-आज आपको संयम और धैर्य के साथ दिन व्यतीत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक विवाद के कारण आपकी मानसिक स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है। जिसका दुष्प्रभाव आपके काम पर भी पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहेंगे। जिसका शुभ प्रभाव आपके काम पर पड़ेगा। आपको आज उन्नतिकारक अवसर भी प्राप्त होंगे।
धनु राशि-आज आपको धन/पैसों के मामले में काफी सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको समय प्रबंधन की भी खास जरूरत है। अन्यथा आप व्यर्थ के कामों में समय खराब कर सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपका बहुत दिनों से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। आपके प्रतिद्वन्दी भी परास्त होंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आप कोई उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। किसी नये कार्य को करने में आज व्यवधान आ सकता हैं। आँशिक शारीरिक कष्ट रहने की भी संभावना है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।आपके कार्य पूर्ण होंगे। आपको किसी परिवारी व्यक्ति या मित्र से किसी प्रकार का सहयोग मिल सकता है। आपका रुका हुआ धन भी आज वापस आ सकता है।यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं,तो आज आपको सफलताकारक अवसर मिल सकते हैं।
आप का दिन शुभ हो

रानीपोखरी…ब्रेकिंग : रात को घबराई आरती ने रोते हुए किया था फोन, सुबह मिली मौत की खबर, तो क्या दहेज की बलिवेदी की भेंट चढ़ गई नवविवाहिता

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

स्वास्थ्य…पीठ में दर्द होने पर इन एसेंशियल ऑयल का करें इस्तेमाल, जल्द मिलेगा आराम

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: संदीप सांख्यान मिले बस दुर्घटना के घायलों से, दुख जताया

स्वास्थ्य… विटामिन- सी की कमी से हैं परेशान तो इन चीजों को खाएं

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर नगर परिषद का कूड़ा स्टोर जल कर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *