ब्रेकिंग न्यूज :उड़न सिख मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार, अंतिम संस्कार से पहले शव यात्रा में उमड़े लोग

चंडीगढ़। महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का शनिवार शाम को चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनका 91 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब से फूलों से सजे वाहन से मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर श्मशान घाट तक लाया गया।

ब्रेकिंग ओखलकांडा : मल्ला घरता गांव में शराबी पूर्व फौजी ने बीवी को ऐसा पीटा कि चली गई जान, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
सुबह से मिल्खा सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, खेलमंत्री राणा गुरजीत सोढ़ी, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू , वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अकाली दल के विक्रमसिंह मजीठिया, पूर्व अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा समेत कई हस्तियां पहुंचीं।

देखो गौरा… देखो, कैसे उजड़ रहा है तुम्हारा रैणी गांव!

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह से मुलाकात की और कहा कि उनके पिता देश की शान थे। कैप्टन ने कहा कि वे हमेशा एक जिंदादिल इंसान थे और आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट ब्रेकिंग : हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने लिया बड़ा एक्शन, गलती दोहराई तो लगेगा एक मैच का बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *