10वीं की छात्रा का अपहरण: 3 माह से तलाशने के बाद थाने से 5 किमी दूर बंधक मिली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को अगवाकर उससे दुष्कर्म किया गया। लड़की तीन माह से लापता थी। परिजन और सामाजिक संगठन उसे तलाश करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे थे। पुलिस जांच कर रही थी। टीमें बनाकर मध्य प्रदेश तक लड़की की तलाश की जा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे पुलिस की नाक के नीचे ही बंधक बना रखा था। थाने से महज 5 किमी दूर लड़की को एक मकान से बरामद किया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

यूपी…बसपा से टिकट न मिलने पर थाने में रोए नेता जी, अब कांग्रेस ने पत्नी को दिया टिकट

पुलिस ने इस मामले में सरकंडा के माता चौरा के पास रहने वाले अविनाश साहू (22) को गिरफ्तार किया है। छात्रा करीब तीन माह पहले गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी सहेली और परिचितों के यहां जानकारी जुटाई, लेकिन, छात्रा नहीं मिली। तब उन्होंने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे रतनपुर, लोरमी व मध्यप्रदेश में उनकी तलाश करती रही। साइबर सेल की भी मदद ली गई। इस बीच सामाजिक संगठनों ने भी फेसबुक, वॉट्सऐप में उसकी तस्वीरें भेजी, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला।

ये क्या…कंस मामा: मासूम को मार डाला, आरोपी को तलाश रही पुलिस

पुलिस को खबर मिली थी कि छात्रा को मध्यप्रदेश में देखा गया है। लिहाजा, टीम बनाकर उसकी तलाश के लिए भेजा गया। बाद में पता चला कि जिस लड़की को बताया गया है। वहां कोई और थी। छात्रा की लगातार लोकेशन बदल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग : शादी के रसगुल्ले खाने के बाद बिगड़ी 11 बच्चों सहित 15 की तबीयत

SDM व पुलिस की गाड़ी पर पथराव:गर्म रोटी के चक्कर में गई जान, मारे गए युवक के परिजनों ने लगाया जाम

रतनपुर में भी उसे देखे जाने की सूचना मिली, तब पुलिस वहां भी उसकी तलाश कर रही थी। बाद में लोरमी क्षेत्र में उसका लोकेशन मिला। तब पुलिस लोरमी के आसपास के क्षेत्रों में भी उसे ढूंढती रही।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड के ड्रग रेगुलेटर ने पतंजलि के 14 उत्पादों पर लगाया बैन

हिमाचल…कोरोना: 15618 एक्टिव केस,4 दिनों में 25 की मौत, सोलन-शिमला में पॉजिटिविटी रेट 30 पार

TI शनिप रात्रे ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद भी छात्रा नहीं मिली। तब संदेही युवक की जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला अविनाश साहू भी लंबे समय से गायब है। इस पर पुलिस ने उसके परिजन से पूछताछ की। तब पता चला कि अविनाश सरकंडा के बंधवापारा में ही अलग से मकान लेकर किराए पर रह रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और उसे पकड़ लिया। उसके साथ छात्रा भी मिल गई। पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

भाजपा : तो इसलिए कटे नेगी, चौहान, मीना और भौर्याल के टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *