अल्मोड़ा……. नंदा देवी प्रांगण में आयोजित नारी शक्ति उत्सव में इन आठ अभिभावकों को किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा – बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं थीम पर नन्दा देवी प्रांगण में नवरात्री नारी शक्ति उत्सव का आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पाण्डे एवं समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम शोभा यात्रा निकाली गई जो कि नन्दा देवी मन्दिर से प्रारम्भ होकर अल्मोड़ा शहर के विभिन्न स्थानों तक निकाली गई, तत्पश्चात् विभिन्न विद्यालयों के बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति थीम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बालिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति के विभिन्न झांकियॉ भी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग द्वारा 11 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया, राष्ट्रीय पोषण मिशन के अन्तर्गत पोषण पखवाड़ा के तहत स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 9 बच्चों को पुरस्कृत किया गया

इस अवसर पर 13 महिलाओं को महिला उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही ऐसे 8 अभिभावकों को जिनकी केवल पुत्रियां हैं उनको भी सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनुजा सिजवाली, ग्रीन फिल्ड स्कूल, द्वितीय स्थान वैष्णवी जोशी, वंदना तिवारी तथा तृतीय स्थान गुड्डी आर्या, सिद्धि जोशी, अनन्या पाण्डे ने प्राप्त किया। इसी प्रकार झांकी प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान सरस्वती शिवाजी नगर, तृतीय स्थान मानस पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन कुर्मांचल अखबार के संपादक सी0पी0फुलोरिया के द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास पीताम्बर प्रसाद, आशा पुरोहित सहायक श्रमायुक्त, बरखा कन्याल थाना प्रभारी, एवं विभिन्न विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन शालिनी तिवारी, प्रेरणा जोशी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *