कुमाऊं…राजनीति : जिताऊ उम्मीदवार के चक्कर में कम से कम 6 सीटों पर पुराने कार्यकर्ताओं को निराश कर बैठी भाजपा

हल्द्वानी। पहली लिस्ट में 59 प्रत्याशियों के नाम घोषित करने वाली भाजपा में विद्रोह के स्वर उठने लगे हैं। कुमाऊं और गढ़वाल की कम से कम छह सीटों पर विद्रोह की चिंगारी दिखाई देने लगी है। कहीं धरातल के ऊपर तो कहीं धरातल के नीचे विद्रोह की आहट सुनाई पड़ रही है।

उत्तराखंड…भाजपा : दस का नहीं आठ का टिकट कटा है जनाब, 70 प्लस वालों की विदाई भी नहीं कर सका हाईकमान, देख लें

भले ही समचारपत्रों में आज कालाढूंगी से आवेदन करने वाले गजराज बिष्ट का बयान छपा है कि पार्टी ने उनके साथ न्याय नहीं किया। लेकिन इस के बाद से ही गजराज को माबाइल फोन बंद है। वे भूमिगत से हैं। उनके साथ ही कालाढूंगी से टिकट पाने के लिए खंब गाढ़े खड़े मनोज पाठक ने हाईकमान के फैसले के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। उनका कहना है कि भाजपा हाईकमान का आदेश उनके लिए शिरोधार्य है। कालाढूंगी से कैबिनेट मिनिस्टर बंशीधर भगत को टिकट मिला है। और कार्यकर्ताओं की नाराजगी उनके लिए परेशानी का सबब है।

ये क्या…कांग्रेस में शामिल निदा खान ने किया मोदी का सपोर्ट, बोलीं- हम भाजपा की वजह से जिंदा

नैनीताल से टिकट के ऐलान से तीन दिन पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या को बतौर वैलकम गिफ्ट टिकट पकड़ा दिया गया है। लेकिन यहां के पुराना भाजपा कार्यकर्ता चुनाव दर चुनाव कांग्रेसी नेताओं को चुनाव लड़ाने की अपनी नीयती से उकता से गए लगते है। गत चुनावों से ऐन पहले नैनीताल सीट पर कांग्रेस छोड़कर आए संजीव आर्या को टिकट मिला तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें विजयी बनाया लेकिन अब जब फिर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है तो संजीव आर्या भाजपा से छिटक कर कांग्रेस के पाले में जा खड़े हुए हैं और कांग्रेस से उनके लिए नये प्रत्याशी के रूप में सरिता आर्या को चुनाव लड़ाने की जिम्मदारी मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : हाई स्कूल में फेल होने पर छात्रा ने गटका जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

ये क्या…कंस मामा: मासूम को मार डाला, आरोपी को तलाश रही पुलिस

संजीव तक तो मामला इसलिए भी ठीक था क्योकि संजीव से नैनीताल भाजपा का आमना सामना इससे पहले नहीं हुआ था लेकिन सरित आर्या यहीं की रहने वाली है और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व कंग्रेसी विधायक होने के नाते वे भाजपा के खिलाफ हमेशा से ही हमलावर रही हैं। ऐसे में उनके साथ भाजपा के पुराने कार्यकर्ता स्वयं को असहज पा रहे हैं।

SDM व पुलिस की गाड़ी पर पथराव:गर्म रोटी के चक्कर में गई जान, मारे गए युवक के परिजनों ने लगाया जाम

सरिता के साथ कुछ पुरानी कांग्रेसी महिलाओं के अलावा कोई बड़े स्थानीय नेताओं ने भाजपा ज्वाइन भी नहीं की है जिनके दम पर सरिता आर्या चुनाव जीत सकें। ऐसे में नैनीताल सीट पर सरिता संजीव की तुलना में कमजोर प्रत्याशी मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : ऋषिकेश के अमितग्राम गुमानीवाला में ग्रामीणों के आगे झुकी सरकार, अंग्रेजी शराब ठेका बंद

यूपी…बसपा से टिकट न मिलने पर थाने में रोए नेता जी, अब कांग्रेस ने पत्नी को दिया टिकट

कपकोट से वरिष्ठ भाजपा नेता और निवर्तमान विधायक बलवंत भौर्याल का टिकट काटकर कोश्यारी खेमा या कहें कि सीएम धामी खेमे के सुरेश गढ़िया को टिकट पकड़ाया गया है। भौर्याल तो कल ही भाजपा हाईकमान के फैसले के आगे नतमस्तक हो गए थे,लेकिन टिकट के लिए आवेदन करने वाले दूसरे नेता और पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया ने सुरेश गढ़िया को टिकट देने पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने आज शाम तक अपनी ओर से अगले कदम की रणनीति बनाने का ऐलान किया है। देखें शाम तक उनके सुर बरकरार रहते हैं या नहीं।

10वीं की छात्रा का अपहरण: 3 माह से तलाशने के बाद थाने से 5 किमी दूर बंधक मिली

भीमताल सीट पर निर्वतमान विधायक राम सिंह कैड़ा के लिए भी इस बार परिस्थितियां उतनी आसान नहीं हैं। पिछली बार निर्दलीय के रूप में उन्होंने विजय प्राप्त की। इस बार जब वे भाजपा में शामिल हुए यहां से टिकट के दावेदार मनोज शाह और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें टिकट देने की बात पर ही कड़ी आपत्ति जताई थी लेकिन अब जब कैड़ा भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। तो गोविंद सिंह बिष्ट ने अपनी भाषा बदल ली है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड के ड्रग रेगुलेटर ने पतंजलि के 14 उत्पादों पर लगाया बैन

नालागढ़ …गुस्सा : विधायक लखविंदर राणा भी उतरे ट्रक ऑपरेटरों के समर्थन में, बोले—
पहले ट्रांसपोर्टर हूं बाद में विधायक

वे पार्टी के फैसले के आगे कुछ नहीं कहना चाहते लेकिन मनोज शाह के तेवर अब भी कड़े हैं। काशीपुर सीट पर भी त्रिलोक सिंह चीमा की राह उतनी आसान नहीं है। यहां भाजपा पर वंशवाद का आरोप लग रहा है। गंगोलीहाट सीट पर मीना गंगोला का टिकट काट कर फकीरराम टम्टा को दिया गया है। हालांकि मीना गंगोला का प्रतिक्रिया नेटवर्क प्राब्लम होने के कारण हमें अभी नहीं मिला है। लेकिन असंतोष तो यहां भी दिख रहा है। आने वाले दिनों में यहां की स्थिति साफ होगी।

नई दिल्ली…बदलाव : आज से इंडिया गेट पर नहीं नेशनल वार मेमोरियल पर जलेगी अमर जवान ज्योति

कुल मिलाकर कुमाऊं में भाजपा ने जिताऊ उम्मीदवारों को मैदन में उतारने के चक्कर में भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं को हासिये पर डाल दिया है।जिससे भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की कम से कम छह सीटों पर अंदरखाने नाराजगी चल रही है।

भाजपा : तो इसलिए क्यों कटे नेगी, चौहान, मीना और भौर्याल के टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *