ब्रेकिंग राजस्थान : बीकानेर में निर्माणाधीन भवन ढहा, तीन श्रमिकों की मौत, पांच घायलए एक लापता

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही एक बिल्डिंग आज शाम अचानक ढह गई। भवन के मलबे में वहां काम कर रहे 9 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई और 5 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। एक श्रमिक की भवन के मलबे में तलाश जारी है। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। तीन मृतकों में दो भीनासर के देवकरण व लाधुराम हैं। मारा गया तीसरा श्रमिक कहां रहने वाला था उसका पता लगाया जा रहा है।


गंगाशहर में पेट्रोल पंप के पास बनी इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पहले से बनी हुई थी। लगभग दो महीने पहले इस भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। शनिवार रात से दूसरी मंजिल बनाने का काम चल रहा था। घटना के वक्त यहां 9 ही मजदूर काम कर रहे थे। ये सभी मलबे में दब गए। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकालने में जुट गए। इसके बाद गंगाशहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
सभी घायलों को बाहर निकालकर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। लेकिन तब तक तीन श्रमिकों ने प्राण त्याग दिए थे। मौके पर भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस ने घटना स्थल तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। हादसे में घायल हुए लोगों में 28 वर्षीय चुन्नीलाल, 30 वर्षीय इरशाद, 22 वर्षीय फिरोज, 30 वर्षीय अर्जुन और मो. रफीक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : पंजाब के चोर गिरोह के दो सदस्य हड्डी व ग्रेवी गिरफ्तार, सोलन, बद्दी और कांगड़ा के देहरा में भी की थी चोरियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *