सुप्रभात… 22 दिसंबर 2022 : आज का पंचांग, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

विक्रम संवत: 2079,शक संवत : शुभकृत 1944,पौष मास, ऋतु : हेमंत
सूर्य दक्षिणायन, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजकर 13 मिनट तक। उसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ, दिन : गुुरुवार, ज्येष्ठा नक्षत्र : 22 दिसंबर सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 23 दिसंबर सुबह 4 बजकर 2 मिनट तक, शूल योग : 21 दिसंबर को रात 9 बजकर 25 मिनट से 22 दिसंबर शाम 5 बजकर 43 मिनट तक, गण्ड योग : 22 दिसंबर शाम 5 बजकर 43 मिनट से 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक,राहुकाल : दोपहर 1 बजकर 24 मिनट से 2 बजकर 42 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक, अमृत काल : रात 08 बजकर 10 मिनट से रात 9 बजकर 36 मिनट तक, ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 05 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर , सूर्यास्त – शाम 5 बजकर 17 मिनट पर।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनायें हल होंगी। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। लेक़िन अति उत्साह में आकर जोखिम पूर्ण निर्णय लेने से अवश्य बचना होगा। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। यद्यपि रुके हुए धन की वापसी संभव है।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं।कामकाज़ को लेकर आपकी प्रस्तावित योजनायें सफल होंगी। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके विशेष प्रयासों से करियर में कुछ अच्छा व नया हो सकता है। रुकी हुई पदोन्नति व स्थानपरिवर्तन भी संभव है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।पिछले दिनों से चली आ रही मानसिक समस्याएं कुछ कम होंगी। करियर संबंधी लंबित प्रकरणों में प्रगति होगी। लेक़िन मानसिक अस्थिरता रहने व अनावश्यक धन ख़र्च होनी की भी संभावना है। प्रेम-प्रसंग की ओर भी झुकाव रह सकता है।

सिंह राशि-आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप रोज़गार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित प्रगति संभव है। जमीन-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी। लेक़िन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। 
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे करियर से जुड़ी योजनायें सफल होंगी। यदि आप रोज़गार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अर्थपरक भ्रमण आज भी संभव है। शारीरिक तौर पर आज आप काफ़ी सक्रिय और ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं।

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। पैसों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। करियर में कुछ उन्नतिककारक संभावनाएं भी बन सकती हैं। हालाँकि क्रोध की अधिकता आज भी रह सकती है। वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है।रोजगार के लिए किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। घर व कर्यस्थल में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : सड़क हादसे में मामा-भान्जे की मौत

धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। रुके हुए कार्य बनने तो शुरू हो सकते हैं, लेक़िन भागदौड़ अधिक रह सकती है। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। परिजनों से संबंध मजबूत होंगे। लेक़िन बहुत आवश्यक न हो तो भ्रमण से परहेज़ करें। यद्यपि विदेश संबंधी योजनायें प्रगति में रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाऐं दूर होंगी। निजि परिजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आर्थिक लाभ भी संभव है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। यदि आज आप कहीं साक्षात्कार देने या किसी प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उप्लब्धिकारक रह सकता है। यदि आप सन्तान संबंधी किसी प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका समाधान संभव है। शासन-प्रशासन स्तर पर रुके हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल राजनीति : कंगना बोलीं- एक शहजादा दिल्ली में दूसरा हिमाचल में, विक्रमादित्य का वादा - 800 करोड़ से मंडी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *