सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, सूर्य ग्रहण आज और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

21 अक्टूबर 2022, शुक्रवार,भौमवती अमावस्या, श्री विश्वकर्मा डे (पंजाब), खण्डग्रास सूर्यग्रहण, सूर्योदयः प्रातः 06:20:00, सूर्यास्तः सायं 05:40:00

विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, शऱद ऋतु, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, एकादशी 17:24:00 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं। माघ 12:29:00 तक तदोपरान्त पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र, माघ नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं तथा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुर देव जी हैं। शुक्ल योग 17:46:00 तक तदोपरान्त इंद्र योग, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए, शुभ गुलिक काल 12:19:00 P.M से 01:57:00 P.M बजे तक। राहुकाल 03:36:00P.M से 05:14:00 P.M बजे तक। यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।
आज लगेगा खंडग्रास सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण आज प्रारंभ, मध्य और मोक्ष काल
सूर्य ग्रहण 4: 28 पीएम से
सूर्य ग्रहण मध्य काल 5:14 पीएम
सूर्य ग्रहण मोक्ष काल 5: 41 पीएम तक
कुल समय: एक घंटा 13 मिनट
क्‍या करें
ग्रहण के नकारात्मक असर से बचने के लिए भोजन। पानी, दूध और अन्य खाने के सामान में तुलसी की पत्ती डालें। ताकि ग्रहण के बाद उनका सेवन किया जा सके। घर के मंदिर को ढंक दें। साथ ही इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखें।
ग्रहण के दौरान ज्‍यादा से ज्‍यादा समय भगवान की आराधना में बिताएं।
ग्रहण के बाद स्‍नान करके दान जरूर करें। खासतौर पर सफाई कर्मचारियों को दान करना बहुत अच्‍छा माना जाता है।
यहां दिखाई देगा ग्रहण
यह ग्रहण भारत सहित ग्रीनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, यूनाईटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, यमन, ओमान, सऊदी अरब, इजिप्ट, इटली, पोलैंड, रोमानिया, ऑस्ट्रिया, ग्रीस, टर्की, इराक, ईरान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उत्तरी एवं पश्चिमी श्रीलंका, मॉस्को, पश्चिमी रूस, नेपाल व भूटान में दिखेगा।
ग्रहण के दौरान न करें यह काम
ग्रहण के दौरान नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है इसलिए इस समय कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहण के दौरान सुई में धागा डालने की मनाही की गई है।
सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन पकाने और खाने की मनाही है। साथ ही इस दौरान काटने, छीलने का काम भी न करें।

आज के दिन इन विभूतियों का हुआ था जन्म
1800: प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ लॉर्ड मैकाले का जन्म।
1896 : भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव का जन्म।
1838 : प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1980: उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन।
1990: मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन।
2005: हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन।
2003: प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छे अवसर हसिल हो सकते हैं। प्रस्तावित कार्य अपेक्षा के अनुसार पूर्ण होंगे। प्रोपर्टी संबंधी योजनायें प्रगति में रहेंगी। स्वरोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयत्न सफल होंगे। हालाँकि व्यर्थ के कार्यों से भी आप जुड़ सकते हैं। अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में अपेक्षित  सुधार होगा। प्रस्तावित कार्य आशानुकूल सफलता की ओर बढ़ते हुए दिखाई देंगे। रुके हुए कार्य भी बनने शुरू होंगे। आत्मविश्वास आज भी अच्छा रहने वाला है। पसंद के जगह स्थान परिवर्तन संभव है। आज आपकी मंत्रणा शक्ति व निर्णय शक्ति काफ़ी अच्छी रहने वाली है। आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। आपके ज़रूरी व प्रस्तावित कार्य अपेक्षित प्रगति में रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि संभव है। धन व संसाधनों की कमी के कारण रूके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन क्रोध की अधिकता व निर्णय लेने में द्विविधा की स्थिति रह सकती है।    
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको बहुत अच्छी प्रगति मिलने वाली है। आज आपका आत्मविश्वास व कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी रहेगी। करियर को लेकर अथवा जमीन,मकान की खरीदबिक्री में आप कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। रचनात्मक व सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी काफी अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालाँकि आज आपको योजनावद्ध तरीके से काम करना होगा। जल्दबाज़ी में व बिना सोचे विचारे किसी कार्य में हाथ डालना जोखिमपूर्ण हो सकता है। आज आपको भ्रमण से भी बचना चाहिए। और धन प्रबंधन पर भी ध्यान देना चाहिए।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर  प्राप्त होंगे। करियर संबंधी योजनाओं को लेकर किये जाने वाले प्रयास आशानुकुल परिणाम दिलाने वाले होंगे। पैसों संबंधी योजनायें सफल होंगी। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। जमीन,वाहन आदि की खरीदारी संभव है। साथी कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। बड़ी बहिन की तरफ से ख़ुशी मिल सकती है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में आशानुकल प्रगति संभव है।नौकरी व्यवसाय संबंधी योजनायें हल होंगी। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। हालाँकि आत्मविश्वास की कमी व आलस्य की अधिकता रह सकती है। आज आपको पैसों के मामलों में रिस्क लेने से बचना चाहिए।  
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधन बरकरार रहेंगे,लेक़िन धन ख़र्च अधिक हो सकता है। प्रस्तावित कार्यों में थोड़ी बहुत अड़चनों के बाद सुधार होगा। कामकाज को लेकर आप किसी लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं। श्रेष्ठजनों व गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन से आपके महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे।
धनु राशि-आज का दिनआपके लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से आपको संतुष्टि मिलती रहेगी। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। रुके हुए पैसों की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। आज आपके मन में संकल्प-विकल्पों की अधिकता रह सकती है। विचारों में जल्दी-जल्दी बदलाव आ सकते हैं। भावनात्मक रिश्ते से जुड़ने का योग भी बन रहा है। लेक़िन यदि आप शोध,लेखन आदि रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।    
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से ख़ुशी मिल सकती है। घर के लिए अथवा निजि उपयोग के लिए आप किसी कीमती वस्तु की खरीददारी कर सकते हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में अपेक्षित प्रगति होगी। व्यापार में विस्तार व नौकरी में उन्नती की अच्छी संभावना बन रही है। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपको काफ़ी हद तक राहत मिल सकती है।
मीन राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य हल तो होंगे,लेकिन भागदौड़ ज़्यादा हो सकती है। अधिकारी वर्ग से आप काम निकालने में सफल होंगे। उच्छशिक्षा की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। वैचारिक तौर पर आज आप काफ़ी सकारात्मक व सृजनात्मक रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट ब्रेकिंग : हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने लिया बड़ा एक्शन, गलती दोहराई तो लगेगा एक मैच का बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *