राजनीति…#नई दिल्ली : वीडियो/ पत्नी सहित भाजपा के हुए भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा

देहरादून। भीमताल के विधायक रामसिंह कैड़ा ने आज विधिवत भाजपा की सदस्यता ले ली। उनके साथ उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा ने भी नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भाजपा की सदस्यता स्वीकार की।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की उपस्थिति में कैड़ा दंपति ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। कैड़ा इस समय निर्दलीय विघायक हैं और उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख हैं।
देखें समारोह का वीडियो

https://www.facebook.com/madankaushikbjp/videos/209485481281763

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के चार आरोपी नगदी, जेवर और कार के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *