सुप्रभात : पढ़िए आज का पंचांग, भगवान कृष्ण का भजन सुनकर बनाएं दिन को शुभ और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए आज का अपना राशिफल

सूर्योदयः- प्रातः 06:42:00
सूर्यास्तः- सायं 05:18:00

28 नवंबर 2021, रविवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि 12:154:00 तक तदोपरान्त दशमी तिथि, नवमी तिथि की स्वामिनी दुर्गा जी हैं तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी हैं। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 12:52:00 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। विशकुंभ योग 29:01:01 तक तदोपरान्त प्रीति योग, शुभ गुलिक काल 02:46:00 से 04:05:00 बजे तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। राहुकालः- राहु काल 09:17:00 से 10:41:00 तक। इस तिथि में लौकी या कद्दू नही खाना चाहिए व कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित है।
आज सुनिए भगवान कृष्ण का वह भजन जो आपकी मन मस्तिष्क को प्रसन्न कर देगा

आज का राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में अच्छा रहेगा,आपके प्रास्तावित कार्यों में तेजी के साथ सुधार होगा और आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी काफी सक्रिय बने रहेंगे। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नतिकारक कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपका किसी के साथ प्रेम संबंध भी जुड़ सकता है। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।                                  

वृष राशि- आज आप काम के सिलसिले में कार्य  स्थल से  किसी नये शहर में जा सकते। आपका मन प्रसन्न रहेगा और कोई विशेष कार्य भी आपका बन सकता है। आज आप वाहन खरीदने का मन बना सकते। घर परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा।            

यह भी पढ़ें 👉  1 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

मिथुन राशि-आज आपकी दैनिक दिनचार्य बहुत अच्छे ढंग से व्यतीत होगी। आपको छोटे भाई बहिन से किसी प्रकार खुशी मिल सकती है। आपका यदि कहीं पैसा  रुका हुआ है, तो आज वापस लेने का दबाव बनायें प्रयास सफल होंगे।                                                                         कर्क राशि-आज आपको दैनिक दिनचर्या के अनुसार ही दिन की शुरुआत करनी चाहिए, कोई अतिरिक्त कार्य या नया कार्य शुरू करना आज उचित नही होगा। आज आप नेत्र विकार के कारण परेशान रह सकते हैं।  

सिंह राशि-आज आपके बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं। आज आपके स्वभाव में किसी विषय को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी तो हो सकती है, लेकिन परिणाम आपके ही पक्ष में रहेंगे। आज आपको कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: स्वीप टीम ने खाहली मतदान केन्द्र में जगाई मतदान की अलख

कन्या राशि-आज आपको परिश्रम तो अधिक करना पड़ेगा, लेकिन उपलब्धि काफी कम होगी। आप किसी वस्तु विशेष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी आपको आज रह सकती है। ख़ासकर मानसिक तनाव अधिक रह सकता है।                                                                         

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य सुखकारक रहेगा। आपके दैनिक कार्यों में किसी प्रकार कोई व्यवधान नही है, लेकिन यदि आप कोई नई योजना पर काम करना चाहते हैं,तो आज अन्तिम निर्णय लेना उचित नही होगा।                                                                       वृश्चिक राशि-आज आपको मानसिक शान्ति की काफी आवश्यकता है,अन्यथा आप क्रोध के कारण अपना कोई बड़ा नुकसान भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपके कार्य यथावत चलते रहेंगे।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए  गत दिनों की  अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आपकी रुचि काम में अधिक रह सकती है, जिसके आपको अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे।यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज  आपको किसी गुरुजन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

मकर राशि-आज आपको मन की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा आपके मन में काफी नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप किसी  गलत व्यक्ति या महिला के साथ  संबंध जोड़ सकते है। 
 कुम्भ राशि-आज आप जीवन साथी के क्रोध का शिकार बन सकते हैं। इसके अलावा आपके दैनिक कार्य यथावत और अच्छे चलते रहेंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको प्रयास बढ़ा देने होंगे परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
मीन राशि-आज आपके मन में बहुत अधिक संकल्प-विकल्प आ सकते हैं। अतः आपको संयम के साथ मन का अध्ययन कर,मन की क्रियाशीलता को रचनात्मक कार्यों में संलग्न करना होगा,बहुत अच्छे व सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा।आज आपको  स्वास्थ्य संबंधी समस्या रह सकती है, ख़ासकर पेट विकार के कारण आप परेशान रह सकते हैं।                         
आपका दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

हल्द्वानी… #राजनीति: लगता है इस बार नैनीताल जिले की तमाम सीटों पर निर्दलीय कसेंगे भाजपा कांग्रेस और आप की नकेल

https://satymevjayte.com/this-time-independents-will-tighten-all-the-seats-in-nainital-district-bjp-congress-and-aap-will-crack-down/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *