#बागेश्वर…जनपद की 25वीं वर्षगांठ : वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास बागेश्वर सम्मानित किए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष परिहार और स्व.गुंसाई सिंह दफ़ौटी की पत्नी नीमा दफ़ौटी

बागेश्वर। जनपद सृजन की 25वींं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण न्यास बागेश्वर का वार्षिक अधिवेशन तहसील मार्ग स्थित उत्सव बैंकट हाल में आयोजित किया गया।

न्यास के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास, जिलाधिकारी विनीत कुमार, प्रसिद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता राधा बहन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जवाहर सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश जोशी,जिला युवक समिति बागेश्वर के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खेतवाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा न्यास द्वारा प्रकाशित कुली बेगार आंदोलन शताब्दी वर्ष स्मारिका का विमोचन भी किया।


बागेश्वर जिला निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने पर स्व. गुंसाई सिंह दफ़ौटी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा जवाहर सिंह परिहार को सम्मानित किया गया। स्व. दफ़ौटी की धर्मपत्नी नीमा दफ़ौटी द्वारा ये सम्मान ग्रहण किया गया। सम्मान स्वरूप परिहार औरदफ़ौटी को शाल ओढ़ाया गया और सम्मान पट्ट से सम्मानित किया गया।

संचालन कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और न्यास के विधि सलाहकार गोविंद सिंह भण्डारी ने बागेश्वर जनपद निर्माण में स्वर्गीय दफ़ौटी और अल्मोड़ा के तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष जवाहर सिंह परिहार के योगदान पर सविस्तार प्रकाश डाला।


इस मौके पर प्रसिद्ध गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता राधा बहन, कुमाऊँ केशरी बद्रीदत्त पांडे के प्रपौत्र कर्नल रवि पांडे, महान स्वतन्त्रता सेनानी हरगोविंद पंत की पौत्र वधु डाक्टर वसुधा पंत, विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास,जिलाधिकारी बागेश्वर विनीत कुमार,डॉक्टर सुमेरन रवि, नगरपालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष बागेश्वर सुरेश खेतवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर इन्द्र सिंह परिहार,प्रसिद्ध पर्यावरणविद किशन सिंह मलड़ा के अलावा अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज अपडेट : काशीपुर में सड़क पर नहीं मित्र के घर पर हुई थी हरिपुर नायक निवासी कमल पंत की मौत, आधी रात को की थी एसिडिटी की शिकायत, सुबह बिस्तर पर बेहोश मिले…छोटे भाई ने दिया घटना का विवरण


न्यास के पदाधिकारी रणजीत सिंह बोरा, बालादत्त तिवारी, गोविंद सिंह भण्डारी, दलीप सिंह खेतवाल ने न्यास की स्थापना से लेकर अब तक किए गए सामाजिक –रचनात्मक कार्यों और कुली बेगार आंदोलन शताब्दी वर्ष पर सविस्तार प्रकाश डाला। साथ ही शताब्दी वर्ष स्मारिका में प्रकाशित सामग्री और उसकी उपयोगिता पर भी अपने-अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल के जंगल में लगी आग को काबू करने के लिए एनडीआरएफ की प्लाटून ने मोर्चा संभाला


इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक चन्दन राम दास ने न्यास के प्रयासों की सराहना की और साथ ही बागेश्वर जिला बनाओ आंदोलन की समयावधि को याद करते हुवे आंदोलन में भागीदारी करने वाले समस्त जनों- संगठनों का साधुवाद किया। उन्होने जनपद सृजन से लेकर अब तक हुवे सकारात्मक बदलावों, विकास और अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। विधायक दास ने न्यास को 2 लाख रूपये की धनराशि, विधायक निधि से देने की घोषणा भी की।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जवाहर सिंह परिहार ने भी न्यास को 1 लाख रूपये देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होने पृथक बागेश्वर जनपद निर्माण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती का भी आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि जिला बनाओ आंदोलन की शुरुवात करने वाले और स्वफ़ूर्त भावना के साथ इस आंदोलन में शामिल लोगों-संगठनों के योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता।
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने अपने संबोधन में न्यास द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले जनहित के कार्यों से जरूरतमंदों को राहत पहुँचती है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध हालात में मौत


अधिवेशन को समस्त विशिष्ट अतिथियों, न्यास के पदाधिकारियों ने संबोधित किया और बागेश्वर निर्माण आंदोलन और जनपद सृजन के 24 साल की अवधि पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अधिवेशन का संचालन न्यास के पदाधिकारी गोविंद सिंह भण्डारी और बाला दत्त तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर राजनैतिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा, न्यास के समस्त सदस्य, अधिवक्ता आदि उपस्थित थे।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/FRtyqY0WRlHKZxyPPM4AkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *