सुप्रभात…आज का पंचांग, श्री हनुमान जी के आठ गुण, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

7 जुलाई 2022, गुरूवार, श्री दुर्गाष्टमी, आज के दिन उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हरेला बोया जाएगा, भारत में पहली बार 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया,
विश्व चॉकलेट दिवस, सूर्योदयः- प्रातः 05:14:00, सूर्यास्तः- सायं 06:46:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2078, शक संवतः 1943,आयनः उत्तरायण, वर्षा ऋतु, आषाढ़ माह, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि 27:22:01 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि, त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव जी हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। रोहिणी नक्षत्र 18:19:00 तक तदोपरान्त मृग, रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव जी हैं तथा मृग नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं। शुभ गुलिक काल 10:41:00 से 12:25:00 तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है, राहुकाल 12:25:00 से 02:10:00 बजे तक, यह तिथि अन्नप्राशन, गृह प्रवेश, विवाह आदि कार्यो के लिए शुभ मानी गयी है।
हनुमान जी के आठ गुण क्या थे

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1656 – सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का जन्म हुआ था।
1854 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का जन्म हुआ था।
1900 – दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनैतीक कार्यकर्ता काला वेंकटराव का जन्म हुआ था।
1934 – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता राघवजी का जन्म हुआ था।
1981 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1999- भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का निधन हुआ था।
2011 – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन हुआ था।
2014 – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आप किसी निजि परिजन के कारण परेशान रह सकते हैं अथवा किसी घरेलू समस्या के कारण भी आपकी चिंता बढ़ सकती है। प्रोपेर्टी ख़रीदने व बेचने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ नही हैदिन को शुभ बनाने के लिए केले के पेड़ पर जल चढायें।
वृष राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।ख़ासकर यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपकी वह योजना आज काफ़ी हद तक आपके पक्ष में आ सकती है। आज आप अर्थपरक आगामी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे लेकिन आज आपकी निर्णय शक्ति कमज़ोर रह सकती है।अतः महत्वपूर्ण निर्णय टाल देने ही उचित रहेंगे।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेकिन अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। छोटे भाई-बहिन के साथ आर्थिक लेनदेन के कारण विवाद भी सम्भव है।

सिंह राशि-आज आप बचत पूँजी का निवेश कर सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर भी आप कोई दूरगामी रणनीति बना सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि निर्णय जल्दबाजी में न लिया जाय।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपको उच्चस्थ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। वैसे तो आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे लेकिन आप स्वयं की लापरवाही के कारण समस्या कोई खड़ी कर सकते हैं। खासकर यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपको कार्यस्थल में बहुत सावधान रहना चाहिए।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ख़ासकर आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की अच्छी सम्भावना दिख रही है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपकी आय में स्थाई बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपके दैनिक कामकाज में कुछ व्यवधान आ सकता है। आपको आज कामकाज में किसी भी प्रकार के परिवर्तन व जोखिम उठाने से बचना चाहिए। रक्तचाप से व डिप्रेशन से पीड़ित लोगों को आज स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष शुभ रह सकता है। तथा जो लोग रोजगार की तलाश में हैं,उन्हें भी आज अच्छे मौके मिलने वाले हैं।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन धन का निवेश करना उचित नहीं होगा। और ना ही कीमिती सामान व पैसा कहीं साथ में लेकर जायें।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : विधायक त्रिलोक जमवाल ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव लड़ने के टिप्स

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपके बच्चे के लिए आपकी ससुराल पक्ष से रिश्ता आ सकता है। यदि आप किसी अदालती विवाद से गुजर रहे हैं,तो आज बयानबाज़ी से परहेज करें।
आप का दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *