सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, रावण की अस्थियां आप भी घर लाए क्या, आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2022, गुरूवार, सूर्योदय : प्रात: 06:17,सूर्यास्त :सायं 18:01 चंद्रोदय : 04:09 पी एम

आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन,एकादशी 09:40 एएम तक, तदोपरांत द्वादशी, शुक्ल पक्ष, धनिष्ठा नक्षत्र : 07:42 पी एम तक तदोपरांत: शतभिषा नक्षत्र,शूल योग – 02:21 ए एम,विष्टि करण – 09:40 ए एम तक, ब्रम्‍ह मुहूर्त: 04:39 ए एम से 05:28 ए एम तक, संध्‍यान्‍ह संध्‍या: 06:01 पी एम से 07:15 पी एम, गोधूलि मुहूर्त: 05:50 पी एम से 06:14 पी एम, अमृत काल: 09:58 ए एम से 11:28 ए एम,
राहुकाल 01:37 पी एम से 03:05 पी एम, भद्रा: 06:17 ए एम से 09:40 ए एम, पंचक: 08:28 ए एम से 06:17 ए एम, आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए।
रावण की अस्थियां क्यों लाते हैं घर
पूरे भारत में कल देर सायं रावण दहन प्रारंभ हुआ जो आधी रात तक चलता रहा। परंपरा है कि रावण दहन के बाद पुतले की राख या उसकी छोटी लकड़ियां घर लाकर उसे लल कपड़े में बांधकर घर के दरवाजे पर लटका दें। माना जाता है इससे घर में सुख व समृद्धि आती है। इससे नेगेटिविटी नष्ट होती है।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1846 – अमेरिकी इंजीनियर और आविष्कारक जॉर्ज वेस्टिंगहाउस का जन्म हुआ था।
1930 – सीरिया के जनरल, राजनेता, और 20वें राष्ट्रपति हाफिज अल-असद का जन्म हुआ था।
1946 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1542 – अंग्रेजी कवि थॉमस व्याट का निधन हुआ था।
1661 – सिक्खों के सातवें मानव गुरु गुरु हर राय का निधन हुआ था।
1892 – अंग्रेजी कवि अल्फ्रेड, लॉर्ड टेनीसन का निधन हुआ था।
1989 – अमेरिकी अभिनेत्री बेट डेविस का निधन हुआ था।

आज भगवान विष्णु की आराधना करें

आचार्य पंकल पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी शुभ  रहने वाला है। कामकाज को लेकर काफ़ी संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण सम्भव है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कामों में अपेक्षित सुधार होगा।  विदेश व शिक्षा संबंधी मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि दाम्पत्य जीवन में कटुता बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा चिंता बढ़ सकती है। यदि आप रिश्ता फ़िक्स करने जा रहे हैं, तो जल्दबाज़ी ना करें।थोड़ा समय लेकर जांच पड़ताल कर लें।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर संबंधी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। नवीन रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। अतः आज आपको नई संभावनाएं तलाशनी चाहिए। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रह सकती है। हालांकि मन की अस्थिरता व थोड़ा बहुत उदासीनता भी रह सकती है। सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन की कमी भी संभव है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपको दैनिक कामकाज से संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता के  कारण  आपके प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य हल होंगे। नौकरी में पदोन्नति व कामकाज के विस्तार हेतु आपको प्रयास तेज कर देने चाहिए। हालाँकि धन अपव्यय की संभावना भी बन रही है। सन्तान से मतभेद संभव है।आज आपकी रुचि मनोरंजन विषय-वस्तुओं की ओर अधिक रह सकती है। मान-सम्मान को बनाये रखने का प्रयास करें। आज आपके सम्मान को किसी के द्वारा ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। पिछले दिनों से चले आ रहे करियर संबंधी व प्रस्तावित कार्य में तो प्रगति होगी,लेक़िन बिना किसी पूर्वयोजना के कार्य शुरु करने में व्यवधान आ सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में कमी व निर्णय लेने की स्थिति में  कन्फ्यूजन रह सकता है। कामकाज को लेकर थोड़ा  उतार-चढ़ाव भी संभव है, लेक़िन यदि आप धैर्य व संयम से काम लेते हैं, तो सभी परिस्थितियों को आप अपने अनुकूल बना सकते हैं।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार में आज आपको कुछ उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। दाम्पत्य  जीवन में किसी प्रकार का मतभेद है, तो दूर करने का प्रयास करें, परिणाम आपके अनुकूल होंगे। कार्यस्थल से संबंधित विवाद दूर हो सकते हैं। यदि आप अदालती विवाद या किसी अन्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज निराकरण संभव है। हालाँकि क्रोध की अधिकता व जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति रह सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। स्थानपरिवर्तन व प्रोन्नति संबंधी मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी/व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो आज आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। आपकी पिछली चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी कोई समस्या चली आ रही है, तो उसका निराकरण संभव है,हालांकि थोड़ा बहुत संघर्ष से भी आपको जूझना पड़ सकता है। ख़ासकर निर्णय लेने की स्थिति में कन्फ्यूजन की स्थिति व आलस्य की अधिकता रह सकती है। धन प्रवंधन पर भी आपको ध्यान देना होगा। शिक्षा के बारे में कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में ना लें।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत व शान्तिपूर्वक चलते रहेंगे। प्रोपर्टी संबंधित योजनायें सफल होंगी। यदि आप नवीन रोज़गार की स्थापना हेतु विचाराधीन हैं,तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है।भाग्य की अनुकूलता के कारण रुके हुए कार्य हल हो सकते हैं। विदेश व शिक्षा संबंधी मामलों में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। हालाँकि पिता को स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव करना चाहते हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा व मेहनत में भी कोई कमी नही रहेगी। यदि आप नवीन व्यवसाय की स्थापना हेतु अथवा रोज़गार परक किसी अन्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है। अर्थपरक छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है।
मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। धन संबंधी मामलों में सुधार की अच्छी संभावना बन रही है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। बचत पूँजी का लाभ मिल सकता है। यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे। शासन-प्रशासन स्तर पर रुके हुए काम बनने शुरू होंगे।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत  शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नति व प्रगति संभव है। आपके प्रस्तावित व सोचे हुए कार्य हल होंगे। यदि आप किसी प्रतिष्ठित कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको  सम्मान से नवाजा जा सकता है। आप महत्वपूर्ण लोगों से व्यावसायिक संबंध बनाने में भी सफल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आप जिस कार्य योजना पर काम करते चले आ रहे हैं, उसमें अपेक्षित प्रगति बनी रहेगी। कामकाज को लेकर आपके मन-मस्तिष्क में कुछ अच्छे व उन्नति कारक विचार आ सकते हैं। यदि आप सलाहकार व रचनात्मक कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है। लेक़िन आज आपको जोखिम वाले कार्यों से दूर रहने व धन प्रवंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के एक और सांसद का निधन, कुछ दिन पहले ही राजनीति से लिया था संन्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *