देहरादून… #राजनीति : देश और राज्य में कांग्रेस नेतृत्व विहीन : प्रहलाद जोशी

देहरादून। केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा है कि कांग्रेस देश और उत्तराखंड में नेतृत्व विहीन हो रही है।

मुख्यमंत्री के दावेदार कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पंजाब में क्या किया, सबको पता है। तीन राज्य में कांग्रेस बची थी। एक राज्य में वह खराब करके आ गए। उन्होंने कहा कि आप के बारे में बोलना ठीक नहीं है। विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में ही फाइट होगी।

मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार बनेगी। पीएम के नेतृत्व व डबल इंजन से विकास आगे भी चलेगा। हम पहले बहुत अच्छे मार्जन से जीते थे और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से जीत दर्ज करेगी। पार्टी ऐतिहासिक जीत के लिए प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से एक्टिव है। उत्तराखंड प्रवास पर आए जोशी देहरादून स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। सलमान खुर्शीद की अयोध्या विवाद पर लिखी किताब में हिंदुत्व की तुलना खुंखार आतंकी संगठनों बोको हराम और इस्लामक स्टेट से करने पर छिड़े विवाद को लेकर पूछे गए प्रश्न पर जोशी ने कहा कि मैं राहुल, प्रियंका, सोनिया से पूछना चाहता हूं। आप मंदिरों में जाकर गौत्र का उच्चारण करके खुद को हिंदू बोलते हैं। हिंदू आचरण का दिखावा करते हैं।

यह उपदेश देने की कोशिश करते हैं कि हम भी हिंदू हैं। क्या सलमान खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जिन्होंने हिंदू भावना और हिंदुत्व का अपमान किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व केवल धर्म या जाति नहीं, यह जीवन का तरीका है। महात्मा गांधी से लेकर उनकी पार्टी के बहुत से लोग इसे हिंदुस्तानी बोलते थे। पूछा कि क्या हिंदुस्तान का अपमान करने वाले सलमान पर एक्शन लेने वाले हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को खिलाफ है, यह इतिहास में सिद्ध हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग : सड़क के बीच खड़े सांड ने स्कूटी सवार युवक को उतारा मौत के घाट, युवक के सीने के आर पार हो गए थे सांड के सींग

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  बाबा रामदेव की नई मुश्किल : पेनल्टी क्यों न लगाएं, अब जीएसटी ने भेजा 27 करोड़ का नोटिस

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *