ब्रेकिंग रूद्रपुर : यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल की सड़क हादसे में मौत

रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खबर है कि विजय अपने मित्र के साथ बीती देर रात सितारगंज से लाक्ट रहे थे। उनका मित्र हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे का कारण माना जा रहा है कि गाड़ी चला रहे विजय को अचानाक झपकी आ गई और गाड़ी सामने एक पेड़ से जा टकराई। दोनों को घायलावस्था में चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही विजय ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दोस्‍त का इलाज चल रहा है।
यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष 35 वर्षीय विजय मंडल पुत्र विष्णु मंडल निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी अपने दोस्‍त अंकुर के साथ सितारगंज से मंगलवार देर रात वापस लौट रहा था। लालपुर के पास अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा विजय मंडल को मृत घोषित कर दिया वहीं अंकुर को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आप अब हमारे साथ लगातार बने रह सकते हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सअप लिंकों में से किसी को भी क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करें अपने मित्रों को भी यह लिंक शेयर करें। फिर आपको मिलेगी लगातार आपके फोन पर सत्यमेव जयते.काम की खबरें
sj media haouse

sj media house 1


Sj media himachal

Sj media house 20

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल को हराकर उत्तरकाशी और यूएस नगर ने जीती टेनिस बाल क्रिकेट की अंडर -17 अंडर- 14 प्रतियोगिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *