हल्द्वानी…#वारदात : हत्यारे बाप—बेटा गिरफ्तर, जुर्म कबूला

हल्द्वानी। आनर क्लीलिंग मामले पुलिस ने रात करीब 1 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि कायनात पुत्री सलीम अंसारी निवासी ठोकर लाइन कालटैक्स व कायनात के पति सलमान पुत्र शेर अली निवासी को साह आलम व सलीम अंसारी ने चाकू से वार कर दिया है।

कायनात का गला रेंत दिया और सलमान को घायल कर दिया है। पुलिस ने एक घायल सलमान को अस्पताल भेजा। जबकि कायनात की मौके पर मृत्यु हो चुकी है। सलमान की मां नसरीनजहां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोपी रात को वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने रात को ही दोनों आरोपियों को पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया।

दोंनों पिता—पुत्र ने बताया कि कायनात ने हमारी मर्जी के खिलाफ सलमान से शादी कर ली थी और शादी करके घर सामने ही रह रहे थे। हमें आस पडोस में बेईज्जती महसूस हो रही थी। इसलिए हम दोनों की हत्या करना चाहते थे।

पुलिस उनकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं हत्या के समय अभियुक्तों द्वारा पहने कपड़ों,चप्पल जिन पर मृतका खून लगा हुआ था। बरामद किया गया है। पुलिस टीम में विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, उ0नि0 भुवन सिंह राणा, उ0नि0 फिरोज आलम, उ0नि0 हरीश आर्य, का0 नीरज शर्मा, का0 चन्दर सामन्त, म0का0 विन्द्रा राणा, म0का0 गीता सनवाल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : ऋषिकेश के अमितग्राम गुमानीवाला में ग्रामीणों के आगे झुकी सरकार, अंग्रेजी शराब ठेका बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *